राजस्थान के डिप्टी CM का बेटा बनाता रहा रील, एस्कॉर्ट करती रही पुलिस; हो रही आलोचना
राजस्थान के उप-मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा के बेटे और कांग्रेस के नेता पुष्पेंद्र भारद्वाज के बेटे की एक रील सोशल मीडिया पर वायरल हुई है जिसमें खुली जीप में बैठे दोनों युवकों को राजस्थान पुलिस की गाड़ियां एस्कॉर्ट करती हुईं नज़र आ रही हैं। इस वीडियो की आलोचना हो रही है और कई ने इसे सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग बताया है।