राजस्थान में 7-9 जनवरी तक किन जगहों पर और क्यों बंद रहेंगी शराब की दुकानें?
राजस्थान के 9-ज़िलों में नगरीय निकाय उप-चुनाव के मद्देनज़र 7-9 जनवरी तक शराब नहीं बेची जाएगी। इनमें बांसवाड़ा की कुशलगढ़ नगरपालिका, चित्तौड़गढ़ की कपासन नगरपालिका, दौसा नगरपालिका, हनुमानगढ़ की पीलीबंगा, फुलेरा (जयपुर) नगरपालिका, झालावाड़ नगरपालिका, जोधपुर ग्रामीण की पीपाड़ शहर नगरपालिका, सवाईमाधोपुर नगरपालिका और सीकर की रींगस नगरपालिका शामिल हैं। मतदान क्षेत्रों और आसपास के 5-किलोमीटर में ड्राई डे रहेगा।