राजस्थान की पिछली सरकार ने प्रदेश पर कर्ज़ के भार को दोगुना किया, आंकड़े बताते हुए मंत्री
राजस्थान की महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री मंजु बाघमार ने मंगलवार को विधानसभा में कहा कि पिछली सरकार ने पिछले 5 वर्ष में राज्य पर कर्ज़ का भार दोगुना कर दिया। उन्होंने कहा, "31 मार्च 2018 तक कुल ऋण व देनदारी ₹2,81,182 करोड़ थी और पिछली सरकार के कार्यकाल के दौरान 2023-24 में यह भार बढ़कर ₹5,70,646 करोड़ हो गया।