राजस्थान के बांसवाड़ा में मौजूद हैं 100 टापू, मालदीव भी इनके आगे है फेल
बांसवाड़ा (राजस्थान) में एक ऐसा पर्यटन स्थल है जिसमें लगभग 100 टापू हैं और इसे द्वीपों का शहर कहा जाता है। 100 द्वीपों वाला यह शहर माही नदी के किनारे बसा हुआ है जिसकी सुंदरता के आगे मालदीव भी फेल माना जाता है। आस-पास की ऊंची-ऊंची पहाड़ियां, रास्ते के चारों तरफ हरियाली इसकी प्राकृतिक सुंदरता को खास बना देते हैं।