राजस्थान के बीकानेर में भारी बारिश के बाद सड़कों पर भरा पानी, बह गईं कई बाइक व कारें
बीकानेर (राजस्थान) में शनिवार को भारी बारिश के बाद सड़कों पर पानी भर गया जिसमें कई बाइक व कारें बह गईं। इसका वीडियो भी सामने आया है जिसमें कई लोग पानी में फांसी अपनी बाइक को निकालते हुए नज़र आ रहे हैं। वहीं, मौसम विभाग ने रविवार को प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है।