राजस्थान के बीकानेर में हुआ गैस सिलिंडर ब्लास्ट, 9 की मौत व 4 घायल
बीकानेर (राजस्थान) के मदन मार्केट में बुधवार को एक ज्वेलरी मेकिंग दुकान में गैस सिलिंडर ब्लास्ट के कारण 5 मंज़िला इमारत ढह गई जिससे 9 लोगों की मौत हो गई जबकि 4 घायल हैं जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है। गुरुवार सुबह पुलिस और एसडीआरएफ की टीमों ने 5 शवों को बाहर निकाला और अब भी बचाव कार्य जारी है।