राजस्थान के बीजेपी ​विधायक अमृतलाल मीणा का हार्ट अटैक से 65 वर्ष की आयु में हुआ निधन

सलूंबर (राजस्थान) से बीजेपी विधायक अमृतलाल मीणा का बुधवार रात को 65-वर्ष की आयु में निधन हो गया। सीने में दर्द के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, हार्ट अटैक से उनका निधन हुआ है। प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उनके निधन पर कहा, "यह बीजेपी परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।"

Load More