राजस्थान के बारां ज़िले में सहरिया जनजाति के 100 से अधिक बच्चे मिले कुपोषित
राजस्थान के बारां ज़िले में 2 हफ्ते के भीतर सहरिया जनजाति के 133 बच्चों के कुपोषण से ग्रस्त होने की पुष्टि हुई है। अधिकारियों ने बताया है कि शाहाबाद-किशनगंज क्षेत्र के बच्चों को कुपोषण उपचार केंद्रों (एमटीसी) में भर्ती कराया गया है जिनमें से 25 को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। बकौल अधिकारी, बच्चे निगरानी में हैं।