राजस्थान के बारां में गाय को बचाने के चक्कर में पलटी SUV, 4 लोगों की हुई मौत व 6 घायल
बारां (राजस्थान) में शुक्रवार रात सड़क पर अचानक सामने आई गाय को बचाने के चक्कर में तेज़ रफ्तार एसयूवी अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई व 6 लोग घायल हो गए। बकौल रिपोर्ट्स, आसपास के लोगों ने घायलों को दुर्घटनाग्रस्त वाहन से बाहर निकालने में मदद की जिसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।