राजस्थान के बाड़मेर में पेड़ पर फंदे से लटके मिले शादीशुदा युवक व नाबालिग लड़की के शव
बाड़मेर (राजस्थान) में एक शादीशुदा युवक और नाबालिग लड़की के शव पेड़ पर फंदे से लटके मिले हैं। पुलिस के अनुसार, मृतका के भाई ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी और प्रथम दृष्टया दोनों ने आत्महत्या की है। बकौल रिपोर्ट्स, युवक का नाबालिग लड़की से अफेयर था और उसने सुसाइड से पहले इंस्टाग्राम पर 'सैड' रील पोस्ट की थी।