राजस्थान को मिली ₹16 करोड़ की सौगात, शिलान्यास के बाद कांग्रेस पर जमकर बरसे हेमंत मीणा
राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के अरनोद नगर पालिका क्षेत्र में करीब ₹16 करोड़ की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का मंगलवार को राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री हेमंत मीणा की मौजूदगी में शिलान्यास किया गया। मीणा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान भ्रष्टाचार का बोलबाला रहा है।