राजस्थान की महिला डॉक्टर के साथ उसके मामा के बेटे ने यूपी में किया रेप
राजस्थान के अजमेर की एक महिला डॉक्टर ने अपने मामा के बेटे पर कानपुर देहात (उत्तर प्रदेश) बुलाकर उसका रेप करने और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि उसे ज़मीन दिलवाने के बहाने उत्तर प्रदेश बुलाया गया था। पीड़िता ने इस मामले में अजमेर में केस दर्ज करवाया है।