राजस्थान के रणथंभौर नैशनल पार्क से लापता हुए 25 बाघ में से 10 बाघ 48 घंटे में मिले
रणथंभौर नैशनल पार्क (राजस्थान) से पिछले एक साल में लापता हुए 25 बाघों की तलाशी शुरू होने के 48 घंटे में 10 बाघों को खोज लिया गया है। मुख्य वन्यजीव वॉर्डन पवन कुमार उपाध्याय के अनुसार, सभी 10 बाघ कैमरे में ट्रैक किए गए और बाकियों की खोज जारी है। मामले में जांच के लिए कमिटी गठित की गई थी।