राजस्थान के शिक्षा मंत्री ने ट्रांसफर कराने पहुंचे टीचर से पूछा 'अकबर के नाना का नाम'
राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को जालौर में मनचाही जगह पर ट्रांसफर कराने की मांग लेकर पहुंचे नेत्रहीन टीचर मंसाराम देवासी से मज़ाक में 'अकबर के नाना का नाम' पूछ लिया। इसके बाद दिलावर ने मंसाराम का मनचाही जगह पर ट्रांसफर कर दिया। दिलावर ने इसका एक वीडियो 'X' पर शेयर कर लिखा, "जन-कल्याण हमारी प्रतिज्ञा है।"