राजस्थान के श्रीसांवलिया सेठ मंदिर को एक साल में मिला ₹337 करोड़ का चढ़ावा, टूटा रिकॉर्ड
चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) के प्रसिद्ध श्रीसांवलिया सेठ मंदिर में 2025-26 में ₹337 करोड़ का चढ़ावा मिला है जो कि पिछले 34-वर्षों में सर्वाधिक है। जानकारी के मुताबिक, साल 1991-92 में मंदिर का सालाना चढ़ावा ₹65 लाख था जो अब करीब 520 गुना बढ़ा है। मंदिर के दान-पात्र हर 1.5-2 महीने में खोले जाते हैं व 200+ कर्मी मिलकर चढ़ावा गिनते हैं।