राजस्थान के श्रीसांवलिया सेठ मंदिर को मिला रिकॉर्ड ₹46.58 करोड़ चढ़ावा, डेढ़ माह बाद खुले पात्र

चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) के श्रीसांवलिया सेठ मंदिर में करीब डेढ़ महीने बाद खोले गए दान-पात्रों में रिकॉर्ड ₹46.58 करोड़ का चढ़ावा मिला है। 7 राउंड में चली गिनती में करीब ₹8.8 करोड़ कीमत का 2 किलोग्राम से अधिक सोना व 152 किलोग्राम से अधिक चांदी भी मिली। 2025 में इस दौरान खोले गए दान-पात्र में ₹29.8 करोड़ का चढ़ावा मिला था।

Load More