राजस्थान के शख्स ने बनाया गाय के गोबर से कागज़, उन्होंने बताया- हमारे कागज़ से उग रहे हैं पेड़
जयपुर (राजस्थान) के भीमराज शर्मा ने गाय के गोबर से कागज़ तैयार किया है जिसमें 12 किस्म के पौधों के बीज भी हैं। उन्होंने बताया, "इस कागज़ से हमने कई तरह के उत्पाद तैयार किए हैं...हम कागज़ बनाते वक्त ही इसमें बीज डाल देते हैं...मिल वाले पेपर से पेड़ कट रहे हैं लेकिन हमारे कागज़ से पेड़ उग रहे हैं।"