राजस्थान के सांवलिया सेठ मंदिर में हुआ रिकॉर्ड चढ़ावा, एक महीने में मिला ₹41.67 करोड़ का दान
चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) के श्री सांवलिया सेठ मंदिर में चढ़ावे का नया रिकॉर्ड बना है। 18 मार्च-16 अप्रैल के बीच ₹41.67 करोड़ का दान मिला। इसमें भंडार से ₹33.21 करोड़ और भेंटकक्ष व ऑनलाइन से ₹8.45 करोड़ शामिल हैं। साथ ही सोना-चांदी की करीब ₹3 करोड़ की भेंट भी मिली जो अब तक की एक महीने की सर्वाधिक भेंट है।