राजस्थान के सीएम भजनलाल को जेल में बंद कैदी ने दी जान से मारने की धमकी
जयपुर पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर शनिवार देर रात राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को जान से मारने की धमकी दी गई। यह धमकी दौसा ज़िले की श्यालावास जेल में बंद नीमो नामक कैदी ने दी है। आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसने कोई दवाई खा ली थी जिसके बाद उसे होश नहीं रहा था।