राजस्थान के स्कूलों में 'स्वर्ण मुकुट मस्तक दिवस' के रूप में मनाया जाएगा 5 अगस्त

राजस्थान शिक्षा विभाग के शैक्षणिक सत्र 2024-25 के कैलेंडर के मुताबिक, प्रदेश के सरकारी स्कूलों में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने वाले दिन 5 अगस्त को 'स्वर्ण मुकुट मस्तक दिवस' के रूप में मनाया जाएगा। साथ ही, कैलेंडर में 4 फरवरी को सूर्य नमस्कार दिवस और 28 मई को सावरकर जयंती उत्सव के तौर पर शामिल किया गया है।

Load More