राजस्थान के स्कूल कैलेंडर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा वाला दिन त्योहार के रूप में हुआ शामिल
राजस्थान सरकार ने अयोध्या (यूपी) के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन 22 जनवरी को स्कूल कैलेंडर में त्योहार के रूप में शामिल किया है। इसे लेकर प्रदेश के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा, "यह एक ऐतिहासिक दिन है। इस दिन स्कूलों में कोई छुट्टी नहीं होगी और इसे सभी कक्षाओं के विद्यार्थी मनाएंगे।"