राजस्थान के सवाई माधोपुर में बाघ ने किया शख्स का शिकार, 20 मिनट तक शव के पास बैठा रहा

सवाई माधोपुर (राजस्थान) में रणथंभौर नैशनल पार्क के पास खेत में बकरियां चरा रहे एक शख्स को एक बाघ ने शिकार बना लिया है। लोगों के मुताबिक, हमले के बाद बाघ 20 मिनट तक शव के पास बैठा रहा और उनके शोर मचाने पर जंगल की ओर भाग गया। बकौल स्थानीय, इलाके में जंगली जानवरों का खतरा बना रहता है।

Load More