राजस्थान के हिस्ट्रीशीटर ने बिहार में बनवाया फर्ज़ी पासपोर्ट, विदेश भागने की थी कोशिश
राजस्थान के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर दिलीप नाथ ने पहले गयाजी (बिहार) के फर्ज़ी पते पर आधार कार्ड व बैंक खाता खुलवाया और इसके बाद पटना के पासपोर्ट कार्यालय से फर्ज़ी तरीके से पासपोर्ट हासिल कर लिया। दरअसल, दिलीप का इरादा महिला के वेश में विदेश भागने का था लेकिन पुलिस ने करीब 3 महीने पहले उसे गिरफ्तार कर लिया।