राजस्थान कैबिनेट ने विमानन नीति 2024 को दी मंज़ूरी, जयपुर में बनेगी एयरोसिटी

राजस्थान में मंगलवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई। बैठक में नागरिक विमानन नीति 2024 को मंज़ूरी दी गई है जिसके तहत जयपुर में एयरोसिटी व कोटा में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनाया जाएगा और किशनगढ़, झालावाड़ व भीलवाड़ा में फ्लाइंग स्कूल खोले जाएंगे। वहीं, कैबिनेट ने गांधी वाटिका न्यास अधिनियम-2023 को रद्द करने का फैसला लिया है।

Load More