राजस्थान गैस टैंकर हादसे के 2 और घायलों की मौत, मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 15
जयपुर (राजस्थान) में हुए गैस टैंकर हादसे में गंभीर रूप से झुलसे 2 और लोगों की मंगलवार को मौत हो गई जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 15 हो गई। सरकारी एसएमएस अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर सुशील भाटी ने इसकी जानकारी दी है। बकौल अधीक्षक, इस समय अस्पताल में 18 लोग भर्ती हैं जिनमें से 5 की हालत गंभीर है।