राजस्थान निकाय चुनाव में उम्मीदवार को मिला '0' वोट, बोला- परिवार में 10 लोग हैं

राजस्थान निकाय चुनाव में बालोतरा की सिणधरी नगरपालिका वॉर्ड-3 से आरएलपी उम्मीदवार ओम प्रकाश को एक भी वोट नहीं मिला। उन्होंने 'मतगणना में गड़बड़ी' का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके परिवार में 10 लोग हैं और उन्होंने खुद को वोट दिया था। वहीं, डीडवाना-कुचामन की परबतसर नगरपालिका के वॉर्ड-13 से बीजेपी उम्मीदवार कैलाशचंद को सिर्फ एक वोट मिला।

Load More