राजस्थान पुलिस ने खुद को IPS अधिकारी बताकर शादी करने वाले इनामी ठग को किया अरेस्ट
बांसवाड़ा (राजस्थान) पुलिस ने खुद को आईपीएस अधिकारी बताकर शादी करने व पत्नी के डॉक्यूमेंट्स पर ₹19 लाख का बैंक लोन लेकर फरार होने वाले ₹10,000 के इनामी ठग को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी इंदौर (एमपी) में पहचान छिपाकर ट्रांसपोर्ट व्यापारी बनकर रह रहा था व डिजिटल फुटप्रिंट (सोशल मीडिया ट्रैक) फॉलो करते हुए उसे पकड़ा गया।