राजस्थान पुलिस ने ठगों से सलवार सूट में कराई परेड, सिर भी मुंडवाया
राजस्थान पुलिस ने 3 ठगों को गिरफ्तार कर सलवार-सूट में उनसे परेड करवाई और उनका सिर भी मुंडवाया जिसकी तस्वीरें वायरल हो गई हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी महिलाओं का वेश धारण कर ठगी की वारदात को अंजाम देते थे और हाल ही में उन्होंने एक बुज़ुर्ग को अपना शिकार बनाया था। ठगों पर धोखाधड़ी के सैकड़ों मामले दर्ज हैं।