राजस्थान पुलिस में कॉन्स्टेबल के 10,000 पदों पर होने वाली भर्ती परीक्षा की तारीख बदली
राजस्थान पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड के अतिरिक्त महानिदेशक बिपिन कुमार पांडेय ने बताया है कि प्रदेश में कॉन्स्टेबल के 10,000 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की तारीख में बदलाव किया गया है। पहले जुलाई में होने वाली परीक्षा अब 13 व 14 सितंबर को होगी। भर्ती के लिए 5 लाख+ अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।