राजस्थान बोर्ड ने 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा के लिए जारी की डेटशीट
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) ने 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के लिए डेटशीट जारी कर दी है। 10वीं बोर्ड की परीक्षा 6 मार्च से शुरू होकर 29 मार्च तक जबकि 12वीं कक्षा की परीक्षा 6 मार्च से 5 अप्रैल तक आयोजित की जाएंगी। दोनों ही कक्षा की परीक्षाएं सुबह 8:30 बजे से शुरू होंगी।