राजस्थान बोर्ड ने रद्द की गई 12वीं के बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन की परीक्षा की नई तारीख की घोषित
राजस्थान बोर्ड ने बताया है कि राज्य में रद्द की गई 12वीं कक्षा के बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन विषय की परीक्षा 9 अप्रैल 2025 को पहले से निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर दोबारा होगी। दरअसल, पेपर सेटर की लापरवाही से बीते साल के पेपर से 'एकदम मेल' खाता प्रश्नपत्र इस साल बांट दिया गया था जिसके बाद परीक्षा रद्द कर दी गई थी।