राजस्थान में ₹8 लाख की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया वाणिज्यिक कर विभाग का जॉइंट डायरेक्टर

उदयपुर (राजस्थान) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने मंगलवार को वाणिज्यिक कर विभाग के जॉइंट डायरेक्टर रविंद्र जैन को ₹8 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया। एसीबी के महानिदेशक रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि अधिकारी के खिलाफ शिकायत मिली थी कि वह किसी रिज़ॉर्ट की जीएसटी रिपोर्ट पर कार्रवाई नहीं करने के बदले रिश्वत मांग रहे थे।

Load More