राजस्थान में 'भोपा' ने शोभायात्रा में 'सांप के साथ कटोरी में पीया दूध'; वीडियो आया सामने
बारां (राजस्थान) में तेजाजी महाराज की शोभायात्रा के दौरान एक बुज़ुर्ग 'भोपा' (पुजारी) ने घोड़े पर बैठकर एक सांप के साथ एक ही कटोरी में दूध पीया और उससे अपने जीभ पर डंसवाया जिसका वीडियो वायरल हुआ है। इस दौरान 'भोपा' के साथ सैकड़ों पुरुष-महिलाओं की भीड़ चलती दिखाई दी। वहीं, वीडियो में 'भोपा' बिलकुल स्वस्थ नज़र आ रहा है।