राजस्थान में 'मैं IPS अधिकारी हूं' कहकर रौब दिखा रहा था शख्स, सच सामने आने पर मांगी मांफी

अजमेर (राजस्थान) पुलिस ने खुद को आईपीएस अधिकारी बताकर रौब दिखा रहे एक शख्स को पकड़ा है। बकौल पुलिस, नो पार्किंग एरिया में गाड़ी खड़ी करने को लेकर टोकने पर शख्स पुलिसकर्मियों को 'मैं आईपीएस अधिकारी हूं...मेरा पावर नहीं जानते' कहकर धमका रहा था। सामने आए वीडियो में शख्स सच पता चलने पर पुलिसकर्मियों से हाथ जोड़कर माफी मांगता दिखा।

Load More