राजस्थान में 10 दिन से बोरवेल में फंसी बच्ची को निकालने के लिए गलत दिशा में खोदी गई सुरंग
कोटपूतली (राजस्थान) में 700 फीट गहरे बोरवेल में गिरी 3-वर्षीय चेतना को बाहर निकालने के लिए 10 दिनों से बचाव अभियान जारी है। कलेक्टर कल्पना अग्रवाल ने बताया कि चेतना को निकालने के लिए करीब 170 फीट की गहराई पर खोदी जा रही सुरंग गलत दिशा में खोदी गई है जिसके चलते बोरवेल की लोकेशन पता नहीं चल पाई है।