राजस्थान में 12वीं तक के दृष्टिबाधित छात्रों को बांटा जाएगा स्पेशल स्मार्टफोन
राजस्थान सरकार ने कक्षा 6 से 12वीं तक के दृष्टिबाधित छात्रों को ब्रेल लिपि वाले स्पेशल स्मार्टफोन बांटने का एलान किया है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने शुक्रवार को कहा, "राज्य सरकार की 'चाइल्ड विद स्पेशल एजुकेशन स्कीम' के तहत राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले दिव्यांग छात्रों को ये सहायक उपकरण फ्री में दिए जाते हैं।"