राजस्थान में 15 वर्षीय लड़की ने छोटे भाई से कुरकुरे को लेकर हुए झगड़े के बाद की खुदकुशी
राजस्थान के पाली में 15 वर्षीय लड़की ने गुरुवार को कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दरअसल, लड़की का 8 वर्षीय भाई कुरकुरे लाया था और बहन को कुरकुरे ना देने पर दोनों में झगड़ा हुआ था जिससे लड़की नाराज़ थी। घटना के समय लड़की की मां फैक्ट्री में काम कर रही थी और पिता बाहर गए थे।