राजस्थान में 150 फीट गहरे बोरवेल में गिरे बच्चे को निकालने के लिए 20 घंटे से जारी है रेस्क्यू
दौसा (राजस्थान) में सोमवार दोपहर खेलते समय 150 फीट गहरे बोरवेल में गिरे 5-वर्षीय बच्चे को निकालने के लिए एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और सिविल डिफेंस की टीमें पिछले 20 घंटे से बचाव कार्य में जुटी हैं। बकौल रिपोर्ट्स, उसे निकालने की 4 कोशिशें हो चुकी हैं लेकिन सफलता नहीं मिली और मौके पर कई जेसीबी मशीनें व ट्रैक्टर लगाए गए हैं।