राजस्थान में 150 यूनिट मुफ्त बिजली देगी सरकार, वित्त मंत्री ने बजट में किए और क्या-क्या एलान
राजस्थान की वित्त मंत्री दीया कुमारी ने बुधवार को विधानसभा में बजट पेश किया। बजट में वित्त मंत्री ने 1.25 लाख सरकारी भर्तियां करने, प्रतिमाह 150 यूनिट मुफ्त बिजली देने, जयपुर मेट्रो फेज़-2 के लिए ₹12,000 करोड़ के प्रावधान का एलान किया। इसके अलावा स्वास्थ्य योजनाओं के लिए ₹3,500 करोड़ के बजट का प्रावधान भी किया गया है।