राजस्थान में 2 वर्षीय बच्ची को 50 मीटर दूर घसीटकर ले गए आवारा कुत्ते, नोंच-नोंचकर ली जान

झालावाड़ (राजस्थान) में आवारा कुत्तों ने पिता के साथ सो रही 2 वर्षीय बच्ची को नोंच-नोंचकर मार डाला है। पिता के मुताबिक, 7-8 आवारा कुत्ते बेटी को उठाकर 50 मीटर दूर ले गए। उसने कुत्तों का पीछा किया लेकिन तब तक उन्होंने बच्ची को अधमरा कर दिया था। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।

Load More