राजस्थान में 2 सरपंचों की जगह 10वीं व 12वीं की स्टेट ओपन परीक्षा दे रहे थे डमी अभ्यर्थी
बाड़मेर (राजस्थान) में दो सरपंचों सहित 20 परीक्षार्थियों की जगह 10वीं व 12वीं की स्टेट ओपन परीक्षा दे रहे डमी अभ्यर्थियों को पकड़ा गया है। हस्ताक्षर का मिलान न होने पर आरोपियों को पकड़ा गया जिनमें 11 पुरुष व 9 महिलाएं शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, इनमें 3 नाबालिग भी हैं व सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।