राजस्थान में CET के अभ्यर्थियों को रोडवेज़ बसों में मिलेगी निशुल्क यात्रा की सुविधा
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से आगामी 27-28 सितम्बर को समान पात्रता परीक्षा (स्नातक स्तर)-2024 का आयोजन किया जा रहा है। वहीं, परीक्षार्थियों को राज्य सरकार ने राजस्थान रोडवेज़ की बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा देने का एलान किया है। निशुल्क यात्रा की अवधि 26 सितंबर की रात्रि 12 बजे से 29 सितंबर तक 23:59 तक रहेगी।