राजस्थान में CRPF के जवान ने की आत्महत्या, सरकारी क्वार्टर में फंदे से लटका मिला शव
अजमेर (राजस्थान) में तैनात सीआरपीएफ जीसीए 2 के कॉन्स्टेबल ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है। जवान का शव सरकारी क्वार्टर में फंदे से लटका मिला है व फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जवान मणिपुर का रहने वाला था और वह पिछले करीब 5 वर्षों से यहां पर तैनात था।