राजस्थान में HMPV से संक्रमित मिली 6 माह की बच्ची, स्वास्थ्य विभाग ने की पुष्टि

बारां (राजस्थान) में एक 6 महीने की बच्ची एचएमपीवी से संक्रमित मिली है। सारथल पीएचसी के इंचार्ज नंद किशोर वर्मा ने बताया कि गुरुवार को बच्ची के संक्रमित होने की रिपोर्ट मिली जिसके बाद गांव के सभी बच्चों-बुज़ुर्गों की जांच की जा रही है। बच्ची के पिता ने बताया कि बच्ची अक्सर सर्दी, खांसी और बुखार से पीड़ित रहती थी।

Load More