राजस्थान में अब 2 बच्चों से अधिक वाले भी लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव, पास हुआ विधेयक
राजस्थान विधानसभा में सोमवार को राजस्थान पंचायती राज (संशोधन) विधेयक 2026 को ध्वनिमत से पारित किया गया। इस संशोधन के बाद अब 2 से अधिक बच्चों वाले योग्य माता-पिता भी पंचायत चुनाव लड़ सकेंगे। चर्चा के दौरान पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि उस समय जनसंख्या वृद्धि नियंत्रित करने के लिए 2 बच्चों का नियम लाया गया था।