राजस्थान में अब 3 महीने तक की एडवांस पेंशन ले सकेंगे पेंशनभोगी
राजस्थान में अब पेंशनभोगी व फैमिली पेंशन लेने वाले अपनी 3 महीने तक की पेंशन एडवांस में ले सकेंगे। इसे लेकर प्रदेश सरकार द्वारा जारी किए गए सर्कुलर के अनुसार, एडवांस ली गई राशि को पेंशनभोगियों को अगले 3 महीने के भीतर अलग-अलग किश्तों में चुकाना होगा। बकौल रिपोर्ट्स, इससे प्रदेश के करीब 4.75 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा।