राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार में बने 9 ज़िलों और 3 संभागों को किया गया खत्म
राजस्थान की भजनलाल सरकार ने अशोक गहलोत सरकार में बनाए गए 17 नए ज़िलों में से 9 ज़िलों और 3 संभागों को खत्म कर दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में शनिवार को हुई कैबिनेट बैठक में यह फैसला लिया गया। दूदू, केकड़ी, शाहपुरा, नीमकाथाना, गंगापुरसिटी, जयपुर ग्रामीण, जोधपुर ग्रामीण, अनूपगढ़ व सांचौर ज़िलों को निरस्त किया गया है।