राजस्थान में अस्पताल की लाइट जाने पर मोबाइल की फ्लैश में हुआ वन मंत्री का चेकअप
अलवर (राजस्थान) में सोमवार को रूटीन जांच के लिए ज़िला अस्पताल पहुंचे राज्य के वन मंत्री संजय शर्मा की जांच के दौरान बिजली कट गई और मोबाइल की फ्लैश लाइट में उनका चेकअप हुआ। शर्मा ने इस पर कहा कि लाइट आती-जाती रहती है लेकिन जेनरेटर की व्यवस्था है और मरीज़ों को सुविधाएं देने में अलवर अस्पताल सक्षम है।