राजस्थान में असिस्टेंट इंजीनियर समेत 1,000 से अधिक पदों पर निकली भर्ती
राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने असिस्टेंट इंजीनियर के 1014 व असिस्टेंट स्टैटिकल ऑफिसर के 43 पदों पर भर्ती निकाली है। असिस्टेंट इंजीनियर के पदों के लिए आवेदन 14 अगस्त से 12 सितंबर तक और असिस्टेंट स्टैटिकल ऑफिसर के पदों के लिए आवेदन 12 अगस्त से 10 सितंबर तक स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर भेजे जा सकते हैं।