राजस्थान में आसमान से गिरा इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, लिखा है- मेड इन कोरिया
जोधपुर (राजस्थान) में एक रिटायर्ड सैनिक के खेत में आसमान से एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस गिरी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, उपकरण पर 'मेड इन कोरिया' लिखा है और पुलिस ने उसे ज़ब्त कर लिया है। पुलिस अधिकारी नरपत सिंह चारण ने बताया कि यह डिवाइस मौसम विभाग की हो सकती है और इसकी जांच की जा रही है।